फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन दिन बाद गोरखपुर के पास मिला राहुल उर्फ धोनी का शव

Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। भाखड़ा नहर में गिरी कार के साथ राहुल उर्फ धोनी का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर में कार सहित गिरे 18 वर्षीय राहुल उर्फ धोनी का शव तीन दिन बाद रविवार को गोरखपुर स्थित डूम्मा वाले पुल के पास बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन

भूना निवासी राहुल उर्फ धोनी तीन दिन पहले अपनी कार सहित गांव बैजलपुर के पास भाखड़ा नहर में गिर गया था। घटना के बाद से ही पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। नहर के तेज बहाव को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर जाल भी लगाए गए थे।
रविवार को गोरखपुर के डूम्मा वाले पुल के पास नहर में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव नहर से बाहर निकाला। परिजनों ने उसकी पहचान राहुल उर्फ धोनी के रूप में की। राहुल के शव की पहचान होते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता महेंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

परिवार में बड़ा बेटा नसीब, छोटा बेटा राहुल और एक बेटी है। राहुल भूना स्थित एक हेयर सैलून पर काम सीख रहा था। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि राहुल उर्फ धोनी का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें