फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खाद मामले में मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध यूरिया खाद बिक्री मामले मेें पुलिस ने दी को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी भट्टूकलां के मैनेजर सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन तीन की रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मार्केटिंग सोसायटी के मैनेजर शमशेर सिंह, किसान इन्द्र सिंह और कैंटर चालक रामशरण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने इस सभी आरोपियों को रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मालूम होे कि बुधवार देर सांय एक कैंटर भट्टूकलां के हैफेड गोदाम से 100 कट्टे यूरिया खाद लेकर रतिया को जा रहा था। इसी दौरान किसानोें को सूचना मिली कि कैंटर में अवैध रूप से यूरिया खाद भरी हुई है। जिस पर किसानों ने फतेहाबाद रोड पर ब्रांच नहर के पास कैंटर को रोक लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार छेलुराम, थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पंहुचे और किसानों को शांत करते हुए चालक सहित कैंटर को भट्टूकलां थाने में ले आए। कैंटर चालक के पास यूरिया खाद से संबधित किसी प्रकार के कागजात न होने पर इसकी सूचना उप कृषि निदेशक को दी। उनकी शिकायत के आधार पर चालक रामशरण निवासी जलोपुर, दी को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी भट्टूकलां के मैनेजर शमशेर सिंह और इन्द्रसिंह निवासी घांसवा के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 409, 120 बी, ईसी एक्ट 3(7) 10, 55 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें