फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन एजेंसियों को 86 राइस मिल अलॉट, एक क्विंंटल धान का देना होगा 67 किलो चावल

Thu, 25 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

फतेहाबाद जिले में धान खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से मंडियों में खरीद शुरू होने की उम्मीद है और किसानों को फसल निर्धारित मानकों के अनुसार लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद की अनाज मंडी में आई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को जिला मिलर कमेटी की ओर से धान की खरीद करने वाली एजेंसियों को 86 राइस मिल अलॉट कर दी गई है।
विज्ञापन


इन मिलों का उपयोग मंडियों से खरीदे गए धान के भंडारण और प्रोसेसिंग के लिए किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जिले की विभिन्न मंडियों में धान की खरीद शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी, जिससे किसानों को जल्द राहत मिलेगी। वहीं अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसल को निर्धारित मानकों को पूरा करके ही मंडी में लाएं ताकि किसान को ज्यादा दिन मंडी में फसल को लेकर न बैठना पड़े।



एजेंसियों को राइस मिलों का आवंटन



जिला मिलर कमेटी की बैठक उपायुक्त डॉ.विवेक भारती की अध्यक्षता में वीरवार को खरीद एजेंसियों को मिलों का आवंटन किया गया। आवंटन में फूड सप्लाई को 46 राइस मिलें अलॉट की गई हैं। वहीं, हैफेड और वेयर हाउस को 20-20 राइस मिलें आवंटित की गई हैं। यह विभाजन खरीद एजेंसियों की अनुमानित खरीद मात्रा और उनकी भंडारण क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि खरीद के बाद धान को मिलों तक पहुंचाने और सुरक्षित रखने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन




मंडियों में खरीद का खाका तैयार



इस सीजन में जिले की कुल 50 मंडियों में धान की खरीद होनी है। जिले की इन मंडियों में खरीद एजेंसियों को दिन व मंडी अलॉट कर दी गई है। आंकड़ों के अनुसार, फूड सप्लाई विभाग सबसे अधिक मंडियों में खरीद करेगा। उन्हें 25 मंडियों में धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई है, जो कुल मंडियों का आधा हिस्सा है। हैफेड 11 मंडियों में किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित करेगा, जबकि वेयर हाउस को 4 मंडियों में खरीद का जिम्मा सौंपा गया है। बाकी बची हुई 10 मंडियों में इन तीनों एजेंसियों को सयुंक्त खरीद करने के आदेश है।

-

धान की खरीद के बाद उसका उठान कर सकता है मिल संचालक

इस बार पाॅलिसी के तहत मंडी में किसान से धान खरीद के बाद मिल संचालक खुद उसका उठान कर सकता है। पहले सिर्फ ट्रांसपोर्टर ही धान की खरीद के बाद बोरियां लादकर मिल में पहुंचता था, अब दोनों ही धान की बोरियों का उठान कर सकते है। पहले सिर्फ ट्रांसपोर्टर ही उसके उठान का जिम्मा रहता था, अब नियम में बदलाव किया गया है।



जिले की तीनों खरीद एजेंसियों को राइस मिल अलॉट कर दी गई है। शुक्रवार को धान की खरीद शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इस बार नई पॉलिसी के तहत धान की खरीद करने के बाद ट्रांसपोर्टर समय से उसका उठान नहीं करता है तो मिल संचालक उस धान का उठान कर सकता है।
विज्ञापन


विनीत जैन, डीएफएससी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें