फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर में तोड़फोड़ करने व आग लगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के आरके कॉलोनी में एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मोटरसाइकिल को आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान राहुल उर्फ काऊ निवासी स्वामी नगर फतेहाबाद, पवन उर्फ सिया व साहिल उर्फ गंजा निवासी हरिजन कॉलोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सतीश कॉलोनी के पास बलराज उर्फ गोली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साए कुछ युवकों ने आरके कॉलोनी में गुलशन जग्गा के घर घुसकर तोड़फोड़ की थी और मोटरसाइकिल को आग लगा दी थी। पुलिस ने 17 जून को मामला दर्ज किया था। आरोप था कि मकान में घुसकर घरेलू सामान को तोड़ दिया था वहीं मोटरसाइकिल को आग लगा दी थी, आरोपी वहां से नकदी व मोबाइल भी अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पहले भी आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। अब तीन आरोपियों को बीघड़ रोड, फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें