फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हुई युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अयाल्की में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक संजय उर्फ भोकल की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक नगर निवासी अमन, आकाश उर्फ काशी व विरेंद्र उर्फ ज्ञानी को पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने बेसबॉल बैट बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से आकाश उर्फ काशी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करना है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मृतक संजय उर्फ भोकल के चचेरे भाई जगदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी अशोक नगर निवासी आकाश, अमन, शंकर, लव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में जगदीप ने आरोप लगाया है कि संजय उर्फ भोकल ने करीब सात माह पहले आरोपी अमन की बहन को पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर दिया था, इसका पता लड़की के परिवार वालों को लग गया था, इसको लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर बाद में समझौता हो गया था लेकिन इसी रंजिश के चलते अब हत्या की गई है। आरोपियों ने 16 मई की रात को पहले संजय के दोस्त राहुल उर्फ विकास को घर से बाहर बुलाया और पीटना शुरू किया। जब संजय छुड़वाने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें