फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 डिग्री में थर्ड डिग्री टॉर्चर...

Mon, 18 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां क्या चली, बच्चों को हार्ड कंपाने वाली ठंड में भी बर्फीली जमीन पर बिठाकर अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपकंपाने वाली ठंड में बेबस छात्रों के पास अध्यापकों के आदेश मानने के अलावा कोई चारा नहीं है। सोमवार को फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तथा अधिकतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

छात्रों को खुले आसमान में जमीन पर बिठाने में उनके अभिभावकों में भी गहरा रोष है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पी.टी. के लिए फतेहाबाद के 13 स्कूल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


जिसमें सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों को यह प्रैक्टिस 15 जनवरी से शुरू करवाई गई। 13 स्कूलों के 870 विद्यार्थियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीछे खाली पड़े मैदान में अभ्यास करवाया जा रहा है।

जहांविद्यार्थियों को नीचे जमीन पर बिठाकर प्रैक्टिस करवाई जा रही है। सोमवार को ऐसा तापमान था, जहां आम आदमी पूरी तरह से जकड़ा हुआ था। कोई घर पर दुबका बैठा था तो कोई अलाव का सहारा ले रहा था।

वहीं इनसे दूर ये विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे घने कोहरे के बीच हाथ पांव मारते नजर आ रहे रहे थे। सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग के पास टाट-पट्टी तक नहीं है।
विज्ञापन


दूसरा सवाल यह भी है कि क्या प्रैक्टिस के लिए प्रशासन के पास ऐसी जगह नहीं है जहां पर बच्चों को ठंड से बचाकर प्रैक्टिस करवाई जा सके।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के विद्यार्थियों को बंद हॉल में प्रैक्टिस करवाई जा रही है। मौसम में अचानक बदलाव आया है इसलिए पी.टी. के विद्यार्थियों के लिए जगह देखी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी बंद हॉल में प्रेक्टिस करवाई जाएगी।  
दयानंद सिहाग, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें