फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्यापारी से लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

Thu, 27 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सनियाना गांव के पास एक साल पहले कार व्यापारी से दो लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान नरेश उर्फ मुर्गा निवासी जांडली खुर्द के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस मास्टरमाइंड अजय उर्फ टिंकू और बलराज जांडली को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने नरेश को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 16 फरवरी 2024 को हुई लूट में शामिल नरेश अपने घर आया हुआ है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घर से दबोच लिया। पूछताछ में नरेश ने लूट की वारदात कबूल की है। उसने बताया कि वारदात में चार लोग शामिल थे। चौथा आरोपी अक्षय अब भी गिरफ्त से बाहर है।

-

ये था मामला

शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह भूना ने बताया था कि वह वार्ड 11 का निवासी है। वह गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात अजय उर्फ टिंकू से हुई थी। 16 फरवरी को अजय ने उसे सनियाना में नहर के पास होटल पर बुलाया। राजेंद्र स्कूटी से दो लाख रुपये लेकर वहां पहुंचा। अजय उसे बोस्ती गांव के लिंक रोड पर ले गया। तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। उसमें सवार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसकी पेंट की जेब से दो लाख रुपये निकाल लिए और भाग गए। पुलिस ने लूट के बाद अजय उर्फ टिंकू और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन महीने पहले अजय और बलराज को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तीसरे आरोपी नरेश को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें