चोरी के बाद घर में बिखरा हुआ सामान।
रतिया। फतेहाबाद रोड पर तहसील परिसर के नजदीक एंप्लाइज कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाद चोरों ने दिनदहाड़े हरजीत सिंह फौजी के घर से हजारों रुपये की नकदी व गहने चुरा लिए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार एंप्लाइज कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह परिवार सहित मंगलवार दोपहर को किसी कार्य के लिए बाहर गए थे। इस दौरान चोर दोपहर को उनके घर में घुस गए और नकदी तथा सोने व चांदी के गहने चुरा ले गए। जब परिवार वापस पहुंचा तो उन्होंने देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मकान मालिक ने बताया कि घर में पड़े करीब 18 तोले सोने के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी चुरा ली गई है। मोहल्लावासियों के अनुसार इससे पूर्व पार्षद गुरविंदर सिंह के घर से भी नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।