फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की चुनौती : तीन दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 03 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार रोड पर चोरी मामले की जांच करते हुए पुलिस अ​धिकारी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड पर लालबत्ती चौक के पास सोमवार देर रात चोर तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए नकदी चुराकर ले गए। वारदात से पहले चोरों ने दुकानों के बाहर लगे कैमरे तोड़े और फिर ताले। इसके बाद दुकान में नकदी चोरी के साथ डीवीआर भी साथ ले गए। दुकानदारों को चोरी का पता सुबह लगा जब वे दुकान पर पहुंचे। चार दिन पहले भी इसी रोड पर दो दुकानों के ताले तोड़े गए थे और कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन


चोरों ने सोमवार देर रात हिसार रोड स्थित रमेश स्कूटर सेंटर, नापा टायर और साथ लगती आरके वर्कशॉप को निशाना बनाया। चोर शटर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। रमेश स्कूटर सेंटर के संचालक रमेश ने बताया कि रात को अच्छी तरह दुकान बंद करके गए थे, सुबह पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने पहले कैमरे तोड़े। चोरी की वारदात के बाद वे डीवीआर भी निकाल ले गए। चोर दुकान से करीब ढाई हजार रुपये चुरा ले गए।

नापा टायर वर्कशॉप के संचालक ने अजय ने बताया कि सुबह दुकान पर आए तो दोनों ताले टूटे पड़े थे। चोर दुकान से डीवीआर और कैमरे ले गए, लेकिन गल्ले में कुछ राशि थी वह नहीं ले गए। आरके ऑटो गैरिज के संचालक हंसराज मराठी ने बताया कि चोर दुकान की अलमारी तोड़कर दो हजार रुपये चुराकर ले गए। सुबह पड़ोसी का फोन आया कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे है और जांच शुरू की है।
विज्ञापन


-

मुख्य रोड पर वारदात, पुलिस गश्त पर सवाल

पुलिस विभाग की गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार देर रात को हिसार रोड पर ही दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी चुराकर ले गए थे। अब फिर चोरों ने एक साथ तीन दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सबसे अहम बात यह है कि हिसार-सिरसा रोड पर 24 घंटे आवागमन रहता है। इसके अलावा अलावा लालबत्ती चौक मुख्य चौक में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें