फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय चोरों द्वारा उखाड़ा गया शट्टर संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय परिसर में बने गोदाम का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन प्रयास नाकाम रहा। गोदाम में नगर परिषद की ओर से लगाई जाने वाली करीब 250 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट रखी हुई थीं। वीरवार सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ देखा।
अधिकारियों की माने तो अंदर न घुस पाने के कारण चोर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। गोदाम में नई व पुरानी लाइट रखी हुई हैं। नगर परिषद कर्मचारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर देर रात गोदाम में दाखिल हुए, लेकिन सामान नहीं ले जा सके। अहम बात यह है कि चौकीदार की तैनाती के बाद भी चोरों ने शटर तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया है।