फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुंदर नगर में घर में घुसे चोर, 6500 रुपये चुराए

Mon, 21 Apr 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सुंदर नगर  में चोरी के बाद घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सुंदर नगर में एक मकान का ताला तोड़कर चोर 6,500 रुपये की नकदी चोरी करके ले गए है। घटना रविवार देर रात की है। इसके बाद मकान मालिक नरेश कुमार उर्फ बंटी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। नरेश कुमार ने बताया कि साेमवार सुबह जब वह घर पर आया तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

अलमारी में रखी 6,500 रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने अलमारी के लॉकर ताला भी तोड़ रखा था। नरेश कुमार ने बताया कि सुंदर नगर क्षेत्र में आमने-सामने उनके दो मकान हैं। एक मकान में वह खुद रहते हैं और सामने दूसरे मकान में कुछ सामान रखा हुआ है। चोरों ने देर रात उसी मकान का ताला तोड़कर नकदी चुरा ली। चोरों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर साइड वाले कमरे का ताला तोड़ा व मकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी और संदूक की तलाशी ली गई। मकान में सोने चांदी के कोई भी जेवर नहीं थे केवल नकदी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें