फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: टोहाना में कबाड़ी की दुकान के गल्ले से तीन लाख रुपये निकाल ले गया चोर, CCTV में आरोपी कैद

Tue, 10 Dec 2024 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई विनोद पंजाब के मूनक में कबाड़ की दुकान करता है। उसने एक ड्राइवर के माध्यम से तीन लाख रुपये की पेमेंट भेजी थी। यह पेमेंट उसने अपनी दुकान के गल्ले में रख दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना के वाल्मीकि चौक पर कबाड़ की दुकान के गल्ले से चोर तीन लाख रुपये की नकदी चुरा कर ले गया। दुकानदार ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए दुकानदार की शिकायत के आधार पर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई विनोद पंजाब के मूनक में कबाड़ की दुकान करता है। उसने एक ड्राइवर के माध्यम से तीन लाख रुपये की पेमेंट भेजी थी। यह पेमेंट उसने अपनी दुकान के गल्ले में रख दी थी। इसके बाद खुद दुकान के पिछले हिस्से में काम करता रहा। जब सोमवार शाम को 4 बजे वह घर जाने के लिए गल्ले से रुपये निकालने लगा तो रुपये वहां नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने सीसीटीवी की फुटेज जांची तो उसमें नजर आया कि चोर उसकी दुकान से नकदी चोरी करके ले गया। इसके बाद दुकानदार ने मामले की सूचना अपने भाई और पुलिस को दी। टोहाना शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि वाल्मीकि चौक पर रमेश कुमार की दुकान से चोर तीन लाख की नकदी चुराकर ले गया है, जिसमें केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही चोर को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें