फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना अनुमति स्कूल का नाम बदल कर रहे थे संचालन, डीईओ ने लगाया नोटिस

Thu, 24 Apr 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण करतीं जिला ​शिक्षा अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए शिक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। टोहाना में बिना अनुमति स्कूल का नाम बदलकर संचालन करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने कार्रवाई की है। डीईओ संगीता बिश्नोई टीम के साथ टोहाना के चैतन्य स्कूल में पहुंची और नोटिस चस्पा किया। डीईओ ने बताया कि संस्था जीडी गोयंका नाम से स्कूल का संचालन कर रही थी और इसी नाम से मान्यता है लेकिन अब स्कूल प्रबंधक ने इसका बिना अनुमति चैतन्य स्कूल नाम कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसको लेकर पहले भी नोटिस दिए गए है। अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर कार्रवाई की गई है। नोटिस में कहा गया है कि संस्था संबंधित स्कूल के दस्तावेज पेश करें, अन्यथा बिना अनुमति नाम बदलकर संचालन नहीं किया जा सकता है।

वहीं निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की जगह दूसरी किताबें लगवाने को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बुधवार सुबह फतेहाबाद के शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। डीईओ यहां पर स्कूल वैन की घटना के बाद जांच करने के लिए पहुंची थी लेकिन मौके पर वैन नहीं मिली। इसके बाद डीईओ ने स्कूल की कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की किताबें जांची। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के बैग से किताबें निकलवाई और जांच की। जांच के दौरान डीईओ को कुछ विद्यार्थियों के पास गाइड मिली। डीईओ ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए कि गाइड नहीं होनी चाहिए। हालांकि जांच के दौरान डीईओ को एनसीईआरटी के अलावा दूसरी किताबें नहीं मिली।
विज्ञापन




-

डीईओ पहले कर चुकी हैं चार स्कूलों का निरीक्षण



खंड फतेहाबाद में शहर में चल रहे चार निजी स्कूलों का पिछले सप्ताह डीईओ ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि निजी प्रकाशकों की किताबें न लगवाएं। इसके अलावा न विद्यार्थियों पर किताबें एक ही दुकान से खरीदने के लिए दबाव डालें। अगर कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई होगी।





बीईओ ने जांचने थे स्कूल, हुए पदोन्नत

डीईओ ने पिछले सप्ताह खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि स्कूलो में जाकर निरीक्षण करें। इसको लेकर रिपोर्ट भी मांगी गई थी। लेकिन बीते शुक्रवार को खंड फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और भूना के बीईओ पदोन्नत होकर उप जिला शिक्षा अधिकारी बन गए। इस वजह से निरीक्षण ही नहीं हो पाया है। जिले में करीब 251 निजी स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें