फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर्ज उतारने के लिए व्यापारी के घर चोरी करने घुसे थे

Sun, 15 Jun 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव लांबा में हत्या मामले में पकड़ा गया आरोपी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
रतिया। गांव लांबा में पशु व्यापारी विनोद कुमार की हत्या के मामले पुलिस ने दूसरे आरोपी गुरुसेवक सिंह उर्फ कालू निवासी गांव सींगों, जिला बठिंडा, पंजाब को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुखदेव राम को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी उपनिरीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि चोरी की नीयत से आरोपी पड़ोसी विनोद के घर घुसे थे। सुखदेव ने पुलिस को बताया कि तीन से चार लाख का कर्जा था। पशु व्यापारी विनोद के पास पैसे थे, इसलिए वह उसके घर साथियों के पैसे चुराने के लिए गया था। विनोद के जागने पर पहले मारपीट की और फिर छुरी से उसके गर्दन पर हमला कर दिया था।
गौरतलब है कि 13-14 जून की रात को थाना सदर रतिया क्षेत्र के गांव लांबा में पशु व्यापारी विनोद कुमार पर धारदार हथियार (छुरी) से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को सुखदेव राम निवासी लांबा ने अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें