फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंडियों में तीसरे दिन भी सरसों की खरीद नहीं

Tue, 18 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सरसों की आवक शुरू नहीं होने से खाली पड़ी फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरसों की खरीद शुरू करने के निर्देश 15 मार्च से दिए गए हैं लेकिन अभी जिले में सरसों की कटाई का काम ही चल रहा है। ऐसे में अनाज मंडियों में सरसों की आवक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,650 से बढ़ाकर 5,950 रुपये कर दिया गया है। उम्मीद है अगले दो तीन दिनों में मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो जाएगी। जिले में सरसों का रकबा सबसे अधिक भट्टू क्षेत्र में है। किसानों ने बताया कि बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है। इससे सरसों की फसल के पकाव में देरी हुई है।

पिछले साल 18 मार्च से मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई थी लेकिन गेट पास नहीं कटने से सरसों की खरीद के परेशानी हुई थी। जिसको देखते इस बार सरकार की ओर से सरसों की खरीद पहले से ही शुरू कर दी है। सरसों की खरीद को लेकर हैफेड के प्रबंध निदेशक राजेश हुड्डा ने बताया कि इस बार सरसों की खरीद के लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में मंडी में पहुंचने वाली सरसों की फसल की खरीद की जाएगी। इससे में उम्मीद है कि सभी किसान एमएसपी भाव पर सरसों की फसल को बेच सकेंगे।
विज्ञापन




:: सरसों की खरीद के तैयारियां पूर्ण है, लेकिन अभी तक मंडी में सरसों की आवक नहीं हुई है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक मंडी सरसों की आवक हो शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-महाबीर सैनी, सचिव मार्केट कमेटी, भट्टू कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें