फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस ने तीन घंटे तक खंगाला चप्पा-चप्पा

Wed, 21 May 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघुसचिवालसय में एसडीएम कार्यालय की जांच करते हुए बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड टीम
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की बुधवार सुबह ई-मेल के जरिये धमकी दी गई। ये ई मेल उपायुक्त की आधिकारिक आईडी पर भेजी गई। ई-मेल आते ही लघु सचिवालय परिसर को सील कर दिया गया और आम लोगों का प्रवेश मुख्यालय के अंदर बंद कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने लघु सचिवालय परिसर में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


बुधवार को लघु सचिवालय में एक घंटे तक पुलिस टीम ने लघु सचिवालय परिसर में जांच अभियान चलाया। सुबह 10 बजे हिसार से आए बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड टीम ने सर्च अभियान चलाया। टीम ने चप्पे-चप्पे की जांच की। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान टीम को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस टीम ने द्वितीय खंड में भी तलाशी अभियान चलाया। यहां डेढ़ बजे से तीन बजे तक जांच की गई।

अधिकारियों के कमरों में चलाया तलाशी अभियान

हिसार से आए बम निरोधक दस्ते ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के कक्षों में भी तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा सभी विभागों के कक्षों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने जांच की। दोपहर 12 बजे तक लघु सचिवालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी अफरातफरी का आलम रहा।
विज्ञापन


मोटरसाइकिलों, पेड़ों और कबाड़ तक को जांचा

धमकी भरी ई-मेल आने के बाद दोपहर एक बजे तक लघु सचिवालय परिसर में प्रशासन सतर्क रहा। हिसार से टीम ने आते ही तलाशी अभियान चलाया। परिसर में खड़े मोटरसाइकिल व उनके बैगों की तलाशी ली गई। पेड़ों के ऊपर भी टीम ने जांच की। परिसर में पड़े कबाड़, पानी के कैंपरों और टंकियों की भी टीम ने जांच की।



दिनभर ऐसे चला घटनाक्रम


सुबह 7 बजे प्रशासन की आधिकारिक ई- मेल पर दी गई धमकी

सुबह 7 बजे से 9 बजे तक परिसर में तलाशी अभियान चलाया

सुबह 9 बजे मुख्य गेट पर आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया

सुबह 9 बजे तहसील कार्यालय के तीन गेटों को किया गया बंद

सुबह 10 बजे हिसार से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम पहुंची

सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक टीम ने तलाशी अभियान चलाया

धमकी भरी ई- मेल में किया दक्षिण भारतीय भाषा का प्रयोग

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे उपायुक्त की आधिकारिक आईडी पर हॉटमेल अकाउंट से धमकी भरी ई- मेल आई। ये मेल दक्षिण भारतीय भाषा में लिखी गई थी, जिसमें अभद्र बातें भी शामिल थी। ई-मेल में बताया गया कि बम दोपहर साढ़े तीन बजे फटेगा।

द्वितीय खंड में जारी रहा कामकाज

लघु सचिवालय के प्रथम खंड में ही हड़कंप की स्थिति रही। जबकि द्वितीय खंड में आम दिनों की तरह ही कामकाज चलता रहा। यहां पर कोई तलाशी नहीं ली गई। इसके अलावा ई-दिशा केंद्र भी में कामकाज पूरी तरह से जारी रहा। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे एहतियात के तौर पर टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

गेट से ही लोगों को लौटाया

लघु सचिवालय परिसर के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों ने आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रखा। यहां सिर्फ अधिकारियों व कर्मचारियों को ही एंट्री दी गई। लघु सचिवालय में काम के लिए आए लोगों को वीरवार को आने की बात कहकर वापस भेज दिया तो किसी को दो से तीन घंटे का समय दिया गया।



तहसील कार्यालय के गेट खुलने का करते रहे लोग इंतजार

तहसील कार्यालय में जमीन संबंधित काम के लिए आया था, लेकिन गेट बंद मिले। बाहर बैठकर इंतजार कर रहा हूं। खुलेगा तो ही अंदर जा पाएंगे। गोपीराम, निवासी किरढान

जमीन से संबंधित काम के लिए तहसील कार्यालय में आया था। हालांकि यहां के सभी गेट बंद करके बाहर ही रोक दिया गया है। गर्मी में बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा है।

कुरड़ाराम, निवासी भोडिय़ा खेड़ा

लघु सचिवालय में पीपीपी संबंधित काम के लिए आया था, लेकिन अंदर नहीं जाने दिया गया और कहा गया कि तीन घंटे बाद आना है।

बबली, निवासी लालवास

तहसील कार्यालय में जमीन संबंधित काम के लिए आया था, लेकिन अंदर ही नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर बैठकर दो घंटे से इंतजार कर रहे है।भगवान सिंह, नंबरदार



शरारती तत्व द्वारा इस तरह की शरारत की गई है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि किसने ये ई-मेल भेजी है और किस आईपी का प्रयोग हुआ है।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक

फतेहाबाद के लघुसचिवालसय में एसडीएम कार्यालय की जांच करते हुए बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड टीम

फतेहाबाद के लघुसचिवालसय में एसडीएम कार्यालय की जांच करते हुए बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें