फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा बेचने वालों पर लगेगा पांच लाख रुपये जुर्माना

Wed, 21 May 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्रीझाड़ साहब में नशे के ​खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में डेरा बाबा भूमणशाह के संत बाबा ब
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक संकल्प नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत गुरुद्वारा श्रीझाड़ साहब में अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इस दौरान हुई बैठक में निर्णय किया गया कि नशा बेचने वालों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जल्द ही नशे के खिलाफ हर छोटे गांव में 11 सदस्यीय व बड़े गांव में 21 सदस्यीय टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को झाड़ साहब गुरुद्वारे में हुई बैठक में महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने कहा कि वीर शहीदी दिवस के दिन नशे के विरुद्ध शुरू की गई इस मुहिम में कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने भवानी सिंह सहित महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम को आश्वस्त किया कि नशे के विरुद्ध वह उनके साथ हैं।
डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि गुरु महाराज के आशीर्वाद से शुरू किया गया काम हमेशा ही मंजिल को प्राप्त करता है। इस नशे के खिलाफ हमें एकजुट होकर खड़ा होना होगा। संत बाबा जगतार सिंह कार सेवा वाले ने कहा कि नशा एक अभिशाप है और यह हमारी भावी पीढ़ी को खत्म कर रहा है।
विज्ञापन

एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला ने कहा कि हमें स्वयं जागरूक होना होगा और अपने परिवार सहित अपने आसपास के लोगों को इस नशे के खिलाफ जागरूक करना होगा। इस अवसर पर डेरा बाबा भूमणशाह के संत बाबा ब्रह्मदास व संत बाबा जगतार सिंह कार सेवा वाले ने उपस्थितजनों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, द्वारका प्रसाद, जगदीश शर्मा, विजय गोयल, सुभाष खिचड़ सहित हजारों की संख्या में महिलाएं व अन्य लोग मौजूद थे।


पुलिस कर रही है अपना काम
डीएसपी संजय सिंह ने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस अपना कार्य कर रही है, लेकिन जिस तरह से समाज के लोग जनआंदोलन की तरह कार्य कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को नशा तस्करों की जानकारी दें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें