फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप, विरोध के बीच अधिकारियों ने सूझबूझ से निकाला हल

Tue, 19 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।जांडलीकला में बिजली पोल रोपने का विरोध करने वाले किसानों को समझाते एसडीओ अमित कुमार व एसएच
विज्ञापन
भूना। जांडलीकला गांव में मंगलवार को थ्री फेस कनेक्शन को लेकर जमकर बवाल हुआ। फतेहाबाद-भूना रोड पर प्रस्तावित एक होटल एवं मोटर गैरेज के लिए बिजली निगम द्वारा लगाए जा रहे पोल का किसानों ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसान जगपाल उर्फ जग्गा के कीटनाशक पीने की धमकी देने से मौके पर हड़कंप मच गया। करीब 5 घंटे तक प्रशासन, बिजली निगम अधिकारी और किसान आमने-सामने रहे। जानकारी के अनुसार जांडलीकला निवासी राजेश कुमार कुलड़िया ने नवंबर 2024 में ऑनलाइन थ्री फेस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।
बिजली निगम ने 3.40 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया और 48 हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाए। जनवरी 2025 में जब पोल लगाने का कार्य शुरू हुआ तो किसान मनोज कुमार व जगपाल सिंह ने अपनी जमीन से पोल गुजरने का हवाला देकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने अब तक तीन बार पोल लगाने की कोशिश की, लेकिन हर बार किसानों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। किसानों का कहना है कि उनकी 3.5 एकड़ जमीन में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और बार-बार परेशान किया जा रहा है। मामला कोर्ट में भी लंबित है, जिसकी सुनवाई 27 अगस्त को होनी है।
-
मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बागवानी अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया। एसडीओ अमित कुमार, जेई सतीश कुमार और फोरमैन सत्यवान वर्मा जैसे ही पोल लगाने पहुंचे, किसानों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए किसान संबंधित दस्तावेज़ दिखाने की मांग करते रहे, जबकि अधिकारियों ने संयम बरतते हुए विवाद सुलझाने की कोशिश की।
इस दौरान किसान जगपाल द्वारा आत्महत्या की धमकी देने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए, लेकिन एसडीओ अमित कुमार और थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को बातचीत के लिए राजी किया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और कई दौर की वार्ता के बाद समझौता हुआ। देर शाम बिजली निगम ने पोल लगाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों को समझा-बुझा दिया है। बैठाकर उनके गिले-शिकवे सुने। आपसी समझ के साथ मामला सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन


-
:: बिना तनाव के दोनों पक्षों की सहमति से पोल लगा दिए गए हैं। बुधवार से लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
-एसडीओ अमित कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें