फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नए स्लैब अनुसार गृहकर पर अभी फंसा है पेच

Thu, 01 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में गृहकर ब्रांच संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी मालिकों को पुराने गृहकर रेट पर बिल भरने का एक बार फिर मौका मिल गया है। नगर परिषद कलेक्टर रेट पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं कर पाई है। नगर निकाय ने अब 10 अक्तूबर तक पोर्टल अपडेट करने की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए मेकर की ड्यूटी लगाई है। पोर्टल पर दर्ज होने वाले रिकॉर्ड की जांच मुख्य लेखाकार, ईओ और डीएमसी करेंगे। सत्यापन के बाद रिपोर्ट नगर निकाय निदेशालय को भेजी जाएगी। विभाग ने पूरी प्रक्रिया के लिए 10 दिन का समय दिया है।
यह प्रक्रिया करीब एक माह पहले शुरू होनी थी। तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया के चलते मामला अटक गया। नगर निकाय ने अगस्त में गृहकर वसूली संबंधित क्षेत्र के कलेक्टर रेट के अनुसार करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद नए गृहकर रेट लागू करने में कलेक्टर रेट का पेच फंस गया।
विज्ञापन

कलेक्टर रेट पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने से नए रेट के अनुसार गृहकर वसूली की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अब नगर परिषद प्रशासन रिकॉर्ड अपडेट करने में जुट गया है। जिले के पांच शहरों में 90 हजार से अधिक प्रॉपर्टी दर्ज हैं।
अकेले फतेहाबाद शहर में ही करीब 42 हजार प्रॉपर्टी हैं। नगर परिषद अब तक करीब दो करोड़ रुपये गृहकर वसूल कर चुकी है। वहीं करीब 30 करोड़ रुपये गृहकर शहरवासियों पर बकाया है।
-
शहर फतेहाबाद में है 185 कॉलोनियां, पॉश इलाके में पड़ेगा भार
नगर परिषद प्रशासन ने नए कलेक्टर पोर्टल पर अपडेट करने के लिए तहसील कार्यालय से तीन पटवारी मांगे थे लेकिन नहीं मिल पाए हैं। अधिकारियों के अनुसार शहर में करीब 185 कॉलोनियां है जिनका पोर्टल पर कलेक्टर रेट अपडेट होने हैं जिससे नए स्लैब अनुसार गृहकर वसूला जाना है लेकिन नगर परिषद अधिकारी दो ही कॉलोनियों का ट्रायल के तौर पर कलेक्टर रेट अपडेट कर पाएं हैं। सबसे ज्यादा भार पॉश इलाकों पर पड़ेगा।
-
संबंधित एरिया में कलेक्टर रेट के मुताबिक गृहकर लिया जाना है इस बारे में अधिसूचना जारी हो रखी है। कलेक्टर रेट अपडेट करने के लिए मेकर की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

- जगदीश कुमार, मुख्य लेखाकर नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें