फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लापरवाह चालकों में नहीं दिख रहा पुलिस कार्रवाई का भय

Thu, 12 Dec 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। यातायात पुलिस शहर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना घूम रहे वाहनों पर सख्ती बरत रही है। पुलिस हर माह करीब 300 चालान कर रही है। इसके बावजूद शहर में यातायात के नियमाें की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार में रोजाना सौ में से बीस वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिलती। कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट ही नहीं दिखती। ऐसे लोग अपने वाहनों पर नंबर प्लेट पर खुद का नाम या अपनी जाति लिखवा रहे हैं। ऐसे चालक अपने वाहनों को लेकर खुलेआम बाजारों में घूम रहे हैं। हादसा होने पर इनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।

-

यातायात पुलिस नियमित रूप से कर रही चालान

यातायात पुलिस सुबह, शाम शहर के विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच लगातार कर रही है। पुलिस ने नवंबर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना चल रहे 292 वाहनों के चालान कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला है। फिर भी शहर में सैकड़ों वाहनों पर हाई सिक्योरिटी या सामान्य नंबर प्लेट तक नहीं लगी है।
विज्ञापन




पुलिस टीमें शहर में रोजाना वाहनों की जांच कर रहीं हैं। यातायात पुलिस ने नवंबर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले 292 वाहन चालकों के चालान किए हैं। फिर भी अगर बाजार में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का कोई वाहन मिलेगा तो उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, प्रभारी, यातायात पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें