फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वार्ड 11 में बेसहारा पशुओं का लगा रहता है जमावड़ा

Tue, 18 Feb 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल के वार्ड 11 में घूम रहे बेसहारा पशु।
विज्ञापन
जाखल। शहर के वार्ड 11 में मात्र एक गली ऐसी है, जिसमे पीने की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जिसके कारण उक्त गली का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके अलावा गली में सीवरेज लाइन भी नहीं डल पाई। फिलहाल गली में पुरानी लाइन से ही पेयजल आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पालिका प्रशासन को गली बनाने से पहले जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एनओसी लेना अनिवार्य है, जिससे गली का निर्माण हो सके। वार्ड की इस गली के करीब 12 घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासन द्वारा पहले से डाली गई लाइन से कनेक्शन किए हुए हैं। जिससे घरों को पेयजल मिल रहा है। इसके अलावा वार्ड में बेसहारा पशुओं के कारण हादसे होने का भय रहता है।

-ये है मतदाताओं की स्थिति

वार्ड 11 में इस बार नई वार्डबंदी के मुताबिक कुल 747 मतदाता हैं। जिसमें 373 महिला तथा 374 पुरुष मतदाता शामिल हैं। बीते चुनाव दौरान ये वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था लेकिन इस बार उक्त वार्ड को पिछड़ा वर्ग (ए) की महिला के लिए रखा गया है।
विज्ञापन








- स्ट्रीट लाइट व सफाई को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई है, पिछले कार्यकाल के दौरान वार्ड में सभी गलियों का निर्माण कार्य हो गया था। एक-दो गली का निर्माण कार्य रहता है। इस बार जो भी वार्ड पार्षद बनेगा उम्मीद है की प्राथमिकता के आधार पर इसका हल करेगा।

-विनोद कुमार, निवासी वार्ड 11







वार्ड में सीवरेज व्यवस्था को लेकर पूरा काम हो गया है। वार्ड में बेसहारा पशुओं की भरमार है। आए दिन पशु किसी न किसी को चोटिल कर रहे हैं। प्रशासन से मांग है की इन पशुओं को पकड़ने के लिए कदम उठाए जाए।

-हरि नारायण बंसल, निवासी वार्ड 11

-पिछले कार्यकाल के दौरान वार्ड की सभी गलियों को पक्का करवाने के लिए पूरा प्रयास किया है। वार्ड की एक गली में पीने की पाइप लाइन न डल पाने के कारण उस गली का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विक्रम सैनी, पूर्व पार्षद, नगर पालिका, जाखल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें