भूना। ग्राम पंचायत बैजलपुर की ओर से मास्टर बहादुर सिंह की याद में आयोजित खेल मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुष्पा देवी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह बैजलपुरिया ने किया। इस अवसर रमन, सुमन देवी, संजीव सहारन, हंसराज, डॉक्टर रणजीत सिंह, नैनपाल सिंह, डॉ. हनुमान सिंह, मनमोहन जेनेवा, विकास कुमार, हरदीप खिचड़ आदि मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
-लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में पारता गांव के रविंद्र प्रथम, नरवाना के बलरेखा गांव के बिल्लू द्वितीय, मोहम्मदपुर के सुनील तृतीय, बनगांव के नवीन ने चतुर्थ और खैरी के सुनील पांचवें स्थान पर रहे।
-महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता में चरखी दादरी जिले के बाढड़ा गांव की प्रमिला ने प्रथम, बडेसरा गांव की संतोष निमड ने द्वितीय,अह्सास की नीलो रानी ने तृतीय तथा हिसार के गुरेरा की जगमती चतुर्थ स्थान पर रही।
-70 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के बुजुर्गों की दौड़ में पालवास गांव का रामभगत ने प्रथम व दरौधी के बच्चन सिंह ने द्वितीय तथा फरटिया गांव के महा सिंह ने तृतीय और हसंगा के रामस्वरूप कुकणा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
-10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की दौड़ में खैरी गांव के रशपी ने प्रथम व लौहारी के सात्विक ने द्वितीय तथा लौहारी के ही आर्यन ने तृतीय और खैरी के प्रियांशु ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।