फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिजिशियन और सर्जन नहीं, अस्पताल में सिर्फ मोतियाबिंद के हो रहे ऑपरेशन

Sat, 02 Aug 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के दवाई वाले काउंटर लगी भीड़। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने मोतियाबिंद, बच्चेदानी व दूरबीन से पित्त की थैली का ऑपरेशन, उल्टी-दस्त और दमा के इलाज को पैनल के अस्पतालों से बाहर कर दिया है। नागरिक अस्पताल में सिर्फ मोतियाबिंद के ही ऑपरेशन हो रहे हैं। जिले में फिजिशियन और सर्जन भी नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में नागरिक अस्पताल में बच्चेदानी और दूरबीन से पित्त की पथरी का ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 1000 के करीब ओपीडी रहती है। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान के तहत एमआरआई व सीटी स्कैन होते ही नहीं। किसी भी कंपनी के साथ अनुबंध नहीं है।
केंद्र सरकार ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना लागू की थी। जिले में 20 अस्पताल पैनल में शामिल हैं। इस योजना के तहत जिले में करीब पांच लाख पात्र आते हैं। करीब 400 करोड़ रुपये के भुगतान नहीं होने पर आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएश) ने 7 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है। हड़ताल के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं जिले में आयुष्मान योजना के तहत शामिल कुल पात्रों की संख्या 6.89 लाख हैं और 4.93 लाख कार्ड जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें