फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दुकानों और पांच घरों में चोरी, आभूषणों सहित छह मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। मंगलवार रात को शहर में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों व पांच घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, 12 हजार की नगदी तथा छह मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवारों व दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दी। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने घटना की सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उकलाना रोड पर सिंह सभा गुरद्वारा के नजदीक राज वॉच हाउस की दुकान का बुधवार की सुबह ताला हुआ टूटा मिला। दुकान के अंदर से एक नया और एक पुराना इनवर्टर गायब मिले तथा दो हजार की कैश काउंटर से रखी हुई राशि चोरी की हुई पाई। दुकानदार सुमित पुत्र राजकुमार ने एएसपी को घटनाक्रम से संबंधित जानकारी दी। फतेहाबाद रोड पर बिजली घर के नजदीक वार्ड नंबर 2 में पृथ्वी सिंह पुत्र वजीर सिंह सिहाग के घर के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक तोला सोना व 50 तोले चांदी के जेवरात तथा दस हजार की नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने पृथ्वी सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही कंबोज मोहल्ला के पुराने गुरुद्वारे के नजदीक वाली गली में दुकानदार पवन कुमार का एक मोबाइल फोन, राजकुमार उर्फ राजू कंबोज के घर से एक मोबाइल फोन, रामचंद्र कंबोज के घर से एक मोबाइल फोन व जवाहर लाल कंबोज के घर से तीन फोन रात्रि को चोरी कर लिए गए। परंतु चोरी की वारदात का खुलासा सुबह नींद से उठने के बाद लग पाया। पुलिस ने चोरी की शिकायत मिलने के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज करके अज्ञात चोरों की तलाश को लेकर विशेष टीमों का गठन करके सीसीटीवी की मदद से चोरों को काबू करने के लिए एएसपी ने दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले गांव टिब्बी में भी चोर कूलर में बेहोशी दवाई का सहारा लेकर कमरे के ताले तोड़कर 15 लाख से अधिक के आभूषण व नगदी ले उड़े थे। मगर पुलिस सभी उपरोक्त चोरी की वारदात का पटाक्षेप भी नहीं कर पाई थी कि मंगलवार की रात्रि को सात स्थानों पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें