शहर के डीएसपी रोड पर अंबेडकर नगर में नरवाना के केनरा बैंक प्रबंधक जितेंद्र कुमार के घर से लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान बैंक मैनेजर परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में अपने भाई से मिलने के लिए गया हुआ था, सोमवार को वापस लौटने पर सामान गायब मिला। शहर पुलिस ने मामले में बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र कुमार ने बताया कि केनरा बैंक नरवाना में बैंक प्रबंधक के पद तैनात है। 11 जुलाई को सुबह अपने परिवार के साथ बड़े भाई के घर कुरुक्षेत्र में मिलने के लिए गया था। 13 जुलाई की दोपहर को वापस लौटा तो घर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। सामान चेक किया तो सोने के आभूषण और 1 लाख 55 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।