फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर किनारे ग्रिल लगाने का कार्य अधूरा, हादसों का खतरा, ठेकेदार को चार बार थमाया जा चुका नोटिस

Wed, 25 Feb 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भाखड़ा नहर का किनारा, जहां ग्रिल लगाई जानी थी। 
विज्ञापन
टोहाना। शहर के कल्पना चावला पार्क और हर्बल पार्क के पास भाखड़ा नहर किनारे ग्रिल लगाने का कार्य अधूरा होने से बड़े हादसों का खतरा मंडरा रहा है। नहरी विभाग ने यह कार्य कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा था, लेकिन फरवरी के अंत तक पूरा होने वाला यह काम अब तक अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

नहरी विभाग ने करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में नहर की लाइनिंग और ग्रिल लगाने का काम लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये में कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अश्वनी सिंगला को सौंपा था। बलियाला हेड से लेकर हर्बल पार्क तक के कुछ हिस्से में ग्रिल का काम पूरा नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।
ठेकेदार की लापरवाही
विभाग द्वारा ठेकेदार को चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन काम में कोई प्रगति नहीं हुई। ठेकेदार अश्वनी सिंगला ने बताया कि वह अगले चार-पाँच दिनों में कार्य शुरू कर देंगे। हालांकि नोटिस और समय-सीमा के संबंध में उन्होंने कहा कि यह चलता रहता है। नहरी विभाग ने ठेकेदार को लगभग 80 प्रतिशत भुगतान कर दिया है, जबकि 20 प्रतिशत राशि अभी बकाया है। इसके अतिरिक्त विभाग के पास लगभग 20 लाख रुपये की सुरक्षा राशि जमा है, जिसे जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

सैर पर आते हैं लोग, लगता है डर
पार्क में आने वाले स्थानीय लोग जैसे संजय, राकेश, और बंटी ने बताया कि रोजाना सैकड़ों लोग सैर पर आते हैं। नहर की गहराई लगभग 25 फीट है और ग्रिल न होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही को आमजन के लिए खतरनाक बताया है। इस संबंध में नहरी विभाग के एसडीओ महेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि ठेकेदार को कई नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने जल्द ही कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विवादों में रही कंपनी
कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी का कार्य पहले भी विवादों में रहा है। जब भाखड़ा नहर में लाइनिंग का कार्य चल रहा था, तब कंपनी की लापरवाही के कारण एक ट्रक चालक की जान खतरे में पड़ गई थी। उस समय कंपनी द्वारा निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी और डंपर की लिफ्ट टूटकर बाइक सवार की गर्दन में लिपट गई, जिससे उसे कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें