फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Sat, 31 May 2014 11:44 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कुलां में एक महिला ने चिकित्सा सुविधा समय पर आखिरकार नहीं मिल सकी। इसका परिणाम यह हुआ कि  महिला की सड़क पर ही डिलीवरी हुई। कुलां में निवासी गुरविंद्रजीत सिंह के घर पर बिहार निवासी प्रवासी मजदूर अशोक कुमार को नौकर रखा हुआ है।
विज्ञापन


गत रात दो बजे अशोक कुमार की पत्नी लवली देवी को डिलीवरी का दर्द शुरू होने पर वह उसे कुलां के पीएचसी सेंटर में लेकर गया। अशोक कुमार ने बताया कि सेंटर के प्रसूति गृह पर जाकर स्टाफ सदस्यों को कई बार आवाज लगाई। मगर प्रसूति गृह का किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

 इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर जा रहा था तो लबली देवी दर्द सहन न करते हुए गली में लेट गई। इस पर अशोक कुमार ने पास के घर में मदद के लिए दरवाजा खटखटाया। घर में मौजूद महिला रेखा देवी व सुनीता ने सड़क पर ही आनन फानन में डिलीवरी करवाई। सुबह ग्रामीणों ने जच्चा बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवा कर चिकित्सा सुविधा प्रदान करवाई ।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं मामले
इस घटना की ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही के प्रति रोष जताने लगे । ग्रामीण अवतार सिंह ने कहा कि कुलां के स्वास्थ्य केंद्र में अंधेर गर्दी के चलते ही महिलाओं को सड़कों पर बच्चों को जन्म देने की नौबत आ रही है।

डिलीवरी केस में लापरवाही को लेकर पहले भी कुलां में कई मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारी स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र कुलां में रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स रेखा ने कहा कि में रात भर केंद्र में ड्यूटी पर रही हूं। मेरे पास कोई भी महिला डिलीवरी करवाने के लिए नहीं आई ।

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
सीएमओ सुरजभान कंबोज ने बताया कि कुलां में पिछली रात डिलीवरी केस में की गई अनदेखी के बारे में उसने जाखल एसएमओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें