फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा

Tue, 28 Jul 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर में छाई बादलवाही के दौरान गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन आया। इससे सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी रहने से लोग परेशान रहे। जबकि दोपहर बाद करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने लोगों को उमस से काफी राहत दिलाई। हालांकि बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन के कारण मंगलवार चली हवा से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई जिससे जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में मामूली गिरावट और बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर की तपिश कम महसूस हुई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने भी मौसम में आए बदलाव का आनंद लिया।
-
बारिश की कमी से फसलें प्रभावित
वहीं पर्याप्त बारिश नहीं होने से कृषि क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई के बाद खेतों में नमी की कमी किसानों की चिंता बढ़ा रही है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश नहीं होने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है और सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


:: प्रदेश में 30 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात के तापमान में कमी आने की उम्मीद है। यदि अच्छी वर्षा होती है तो इससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा किसानों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें