फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आवक घटी,नमी बढ़ी... मंडी में सड़ रही फसल

Thu, 09 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में बारिश से भीगी फसल को सूखाने के लिए बिछाता किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर इन दिनों धान की सरकारी खरीद प्रभावित हो रही है। दो दिन पहले हुई बारिश से धान की आवक में कमी आई है। वहीं मंडियों में पड़ा धान भी उच्च नमी की मात्रा और उचित प्रबंधन के अभाव में खराब होने लगा है। कई बोरियों में धान नहीं सूख पाने से सड़कर अंकुरित भी हो चुका है।
विज्ञापन


कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने ने अपनी फसल को अनाज मंडी में सूखने के लिए बिछाया था लेकिन अब वह सड़कर खराब हो चुका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।



सरकारी खरीद एजेंसियों ने नमी की मात्रा 17 फीसदी निर्धारित की है। इससे अधिक नमी होने के कारण खरीद नहीं की जा रही। मजबूरी में किसान अपनी फसल को कई दिनों से अनाज मंडी में ही सूखा रहे हैं लेकिन मौसम के साथ न देने से अब यह धान काला पड़ने लगा है और इसमें फफूंद भी लगने लगी है। इससे धान की गुणवत्ता खराब हो रही है। राइस मिलों में सड़ रहे धान को निर्यात किया जा रहा है।
विज्ञापन


-

24 फीसदी तक नमी, फसल बेचने के लिए भटक रहे किसान



वीरवार को फतेहाबाद की नई अनाज मंडी के बाहर अपनी धान की फसल ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान वीरसिंह, दारासिंह, राजेंद्र, बलिंद्र, सुमेर सिंह और जोतराम आदि ने बताया कि किसान धान की फसल को एमएसपी पर बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसल में नमी की मात्रा 24 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि खरीद के लिए सरकारी मानक काफी कम हैं। मौसम को देखते नमी की तय मात्रा को बढ़ाना चाहिए। किसान फसल को सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों ने सरकारी एजेंसियों से नमी के मानकों में अस्थायी छूट देने या फिर खरीद की गति को तेज करने की मांग की है।

:: अनाज मंडियों में रखी धान की ढेरी राइ मिलरों की है। किसान का धान बारिश से खराब नहीं हुआ है। मंडी में किसानों के सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


यशपाल मेहता सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें