फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौसम रहेगा खुश्क सरसों की बिजाई कर सकेंगे किसान

Thu, 09 Oct 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र में ​खिली धूप। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में दो दिन हुई बारिश के बाद अब मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। ऐसे में किसान अपनी फसलों की कटाई व रबी फसलों की बुवाई का काम कर सकेंगे। मौसम साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


इस बार जिले में मौसम में आए परिवर्तन से पिछले दिनों से हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कई दिनों से खरीफ फसलों की कटाई का काम प्रभावित हो रहा है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। दूसरी और जिन किसानों को सरसाें की फसल की बुवाई करनी है, उन किसानों को राहत मिली है। किसानों के अनुसार सरसों की फसल की बिजाई का समय शुरू हो गया है। बारिश सरसों की बिजाई उपयुक्त है। ऐसे में अब किसान अपनी फसलों की बुवाई का काम कर सकेंगे।

::::::::::::
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में 5 से 8 अक्तूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इससे दिन के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। 14 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें