फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी अस्पताल ने बायोमेडिकल वेस्ट सड़क पर फेंका, 25 हजार जुर्माना

Thu, 09 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में जागरूक करती नगर परिषद टीम। स्रोत : नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर शिवालय मार्केट के सामने निजी अस्पताल की ओर बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने पर नगर परिषद ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम को कचरा उठान के दौरान बायोमेडिकल वेस्ट मिला। टीम को मौके से मिलीं पर्चियों से अस्पताल की पहचान आई क्यू अस्पताल के तौर पर गई। टीम ने अस्पताल को एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया है। पहले भी नगर परिषद भट्टू रोड पर एक निजी अस्पताल को जुर्माना लगा चुकी है। अस्पताल द्वारा खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा था।
विज्ञापन


जीरो वेस्ट वार्ड में लोगों को किया जागरूक
नगर परिषद की तरफ से शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है। इसी के तहत वीरवार को नगर परिषद की टीम ने डोर टू डोर जाकर लोगों को कचरा प्रबंधन के लिए जागरूक किया। स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ ने बताया कि मॉडल टाउन क्षेत्र के लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें नागरिक सफाई को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। लोगों गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने की अपील की गई। इसके अलावा घर में ही गीेले कचरे से खाद बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस दाैरान लोगों ने दौरान गाड़ियों के देरी से आने की शिकायत भी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें