फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिर खोला रेस्ट हाउस का वीआईपी कट

Fri, 25 Jul 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से बंद किए गए कट को फिर से खोलते ठेकेदार के कर्मचारी।स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने हाल ही में बंद किए गए लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के सामने बंद किए गए कट को शुक्रवार शाम को फिर से खोल दियाहै। यह कट, रेस्ट हाउस के अंदर जाने का प्रमुख मार्ग था।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अवैध कट हटाने की मुहिम के तहत इसे बंद कर दिया था, जिससे रेस्ट हाउस में आने-जाने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर बने अवैध कटों को बंद करने का अभियान चलाया था।
हालांकि, इस अभियान के तहत रेस्ट हाउस के सामने वाले वैध और महत्वपूर्ण कट को भी बंद कर दिया गया। यह कट न केवल रेस्ट हाउस में आने-जाने के लिए आवश्यक था। बल्कि राजनीतिक लोगों के आवागमन के समय जाम का कारण बनता।
विज्ञापन

अरोमा होटल व बीडीपीओ कार्यालय का बंद होना था कट : नगर परिषद के जेई लोकेंद्र ने बताया नगर परिषद की ओर से अवैध कट बंद करने के लिए ठेकेदार को बोला गया था।
विज्ञापन

ठेकेदार ने गलती से यह कट बंद किया था, जैसे ही मामले का पता चला तो इसको खोलने के बोल दिया था। शुक्रवार को ठेकेदार ने कट को खोल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें