नगर परिषद की ओर से बंद किए गए कट को फिर से खोलते ठेकेदार के कर्मचारी।स्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। नगर परिषद ने हाल ही में बंद किए गए लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के सामने बंद किए गए कट को शुक्रवार शाम को फिर से खोल दियाहै। यह कट, रेस्ट हाउस के अंदर जाने का प्रमुख मार्ग था।
नगर परिषद ने अवैध कट हटाने की मुहिम के तहत इसे बंद कर दिया था, जिससे रेस्ट हाउस में आने-जाने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर बने अवैध कटों को बंद करने का अभियान चलाया था।
हालांकि, इस अभियान के तहत रेस्ट हाउस के सामने वाले वैध और महत्वपूर्ण कट को भी बंद कर दिया गया। यह कट न केवल रेस्ट हाउस में आने-जाने के लिए आवश्यक था। बल्कि राजनीतिक लोगों के आवागमन के समय जाम का कारण बनता।
अरोमा होटल व बीडीपीओ कार्यालय का बंद होना था कट : नगर परिषद के जेई लोकेंद्र ने बताया नगर परिषद की ओर से अवैध कट बंद करने के लिए ठेकेदार को बोला गया था।
ठेकेदार ने गलती से यह कट बंद किया था, जैसे ही मामले का पता चला तो इसको खोलने के बोल दिया था। शुक्रवार को ठेकेदार ने कट को खोल दिया है।