फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीणों ने पहले पुरानी सड़क उखाड़ने की रखी मांग

विज्ञापन
रतिया बलियाला से लेेकर गांव नंगल तक बनने वाली नई सड़क बनानेे को लेकर रोष जताते हुए ग्रामीण,स्
विज्ञापन
रतिया। गांव बलियाला से नंगल तक बन रही नई सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध जताया और मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने पुरानी सड़क को उखाड़े बिना ही उस पर नई का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इस कारण सड़क जल्द ही टूट सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि पहले पुरानी सड़क को पूरी तरह हटाया जाए, उसके बाद ही नई सड़क निर्धारित मापदंडों के अनुसार बनाई जाए। ग्रामीण संदीप सिंह, जगतार सिंह, छिंद्रपाल, राजकुमार, सोनू, बलदेव सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि बलियाला से नंगल तक की सड़क की चौड़ाई 12 फीट से बढ़ाकर 18 फीट की जानी है। ठेकेदार द्वारा नियमों की अनदेखी कर पत्थर डालने का कार्य शुरू कर दिया गया, जबकि ग्रामीणों ने पहले भी विभाग और ठेकेदार को इस संबंध में कई बार अवगत करवाया था, लेकिन उनकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता से होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि निर्माण से पूर्व सड़क की ड्राइंग और मापदंड ग्रामीणों को दिखाकर उनकी संतुष्टि ली जाए। इसके साथ ही सड़क निर्माण स्थल पर आवश्यक संकेतक बोर्ड लगाए जाएं ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना सहमति निर्माण कार्य शुरू किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सड़क का कार्य एस्टीमेट के अनुसार ही किया जा रहा है। एसडीओ को मौके पर भेजकर एस्टीमेट ग्रामीणों को दे दिया जाएगा। काम नियम अनुसार ही हो रहा है।

-देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें