फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भक्ति का सच्चा स्वरूप परोपकार, प्रेम और निर्मल विचारों में बसता है

Tue, 17 Nov 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कथा में मौजूद श्रद्वालु स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। मनुष्य का जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए नहीं, बल्कि अच्छे कर्म करने और दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने के लिए मिला है। जरूरतमंदों की सहायता करना और सभी के प्रति प्रेम व सद्भाव रखना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।
विज्ञापन

यह संदेश कैमरी आश्रम हिसार से पहुंचे भागवत वाचस्पति स्वामी राजदास महाराज ने श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति की ओर से श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं को दिया।
स्वामी राजदास महाराज ने आध्यात्मिक विचारों और भक्तिमय भजनों के माध्यम से धर्म, भक्ति और सदाचार का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति केवल मंदिर जाने, पूजा-पाठ करने या धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। मनुष्य के विचारों, व्यवहार और कर्मों में पवित्रता होना भी जरूरी है। दूसरों के प्रति प्रेम रखना और निस्वार्थ भाव से उनकी सहायता करना ही प्रभु की सच्ची आराधना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहंकार, क्रोध और स्वार्थ जैसे अवगुण मनुष्य के विवेक को प्रभावित करते हैं। इसके विपरीत विनम्रता व्यक्ति को महान बनाती है। जो दूसरों के सुख-दुख को समझता है और बिना किसी स्वार्थ के मदद करता है उस पर प्रभु की कृपा बनी रहती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्मों में धर्म और सत्य का ध्यान रखना चाहिए।
महाराज ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक शांति की तलाश कर रहे हैं। धन और भौतिक संसाधनों से सुविधाएं तो मिल सकती हैं लेकिन वास्तविक शांति प्रभु के स्मरण, संतोष और अच्छे विचारों से ही प्राप्त होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन में सत्संग, धार्मिक चिंतन और ईश्वर की भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए।
इस अवसर पर समिति प्रधान भूप सिंह प्रणामी, उपप्रधान होशियार सिंह करणी, सचिव सुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, सदस्य गोकुलचंद राठी, जगदीश सरदाना, विनोद गोयल और प्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें