फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन जिलों के नवपदोन्नत प्रिंसिपल की डाइट में होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया रद्द

Sun, 19 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डाइट मताना जहां पर नवपदोन्नत प्रिंसिपल को ट्रेनिंग दी जानी है।स्त्रोत लाइब्रेर
विज्ञापन
फतेहाबाद। तीन जिलों के नवपदोन्नत प्रिंसिपल की डाइट में होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब न हो इसके चलते लिया शिक्षा विभाग के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग अब जल्द ही इस बारे में नया शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में प्राध्यापकों को पदोन्नति देकर प्रिंसिपल बनाया था। अब इन प्रिंसिपल को शिक्षा विभाग लीडरशिप में दक्ष बनाएगा, ताकि वे स्कूल का मैनेजमेंट बेहतर ढंग से चला सकें। इन प्राचार्यों को शिक्षा विभाग डाइट में प्रशिक्षण देगा। इनकी ट्रेनिंग सोमवार से शुरू होनी थी लेकिन इस अब रद्द कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए रद्द किया गया है। ऐसा इसलिए कि अब प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जानी हैं। ऐसे में अब विभाग नए सत्र के दौरान ही इन प्राचार्यों को प्रशिक्षण दे सकता है। इस संबंध में रविवार शाम को निर्देश जारी हुए हैं। प्रशिक्षण को लेकर विभाग ने प्रदेश में सात डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) और एससीईआरटी गुरुग्राम में जगह निर्धारित की है।
विज्ञापन

नवपदोन्नत को ये छूट दी गई है वह अपनी सुविधा अनुसार प्रशिक्षण के लिए जगह का चयन कर सकते हैं। फतेहाबाद डाइट मताना में हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के पदोन्नत प्रिंसिपल को प्रशिक्षण दिया जाना है। ये प्रशिक्षण 20 जनवरी से 1 फरवरी तक दिया जाना था। प्रशिक्षण में पदोन्नत प्रिंसिपल को लीडरशिप क्वालिटी विकसित की जाएगी। ताकि वे अपने-अपने स्कूलों को बेहतर ढंग से चला सके। वहीं ट्रेनर को भी पहले ही प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। जो नवचयनित प्रिंसिपल को नेतृत्व व प्रशासनिक कौशल के बारे में प्रशिक्षण देंगे।
- ट्रेनिंग से पहले किया जाएगा आकलन
प्रशिक्षण के पहले दिन प्री-टेस्ट लिया जाएगा। प्रतिभागियों की प्रगति और सीखने के परिणामों का आकलन करने के लिए अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा। गूगल फॉर्म के माध्यम से दोनों टेस्ट होंगे। अधिकारियों की माने तो इस ट्रेनिंग का उद्देश्य स्कूल नेतृत्व को समझना, बदलाव करना और सुधार के लिए एक दृष्टिकोण का निर्माण करना। शिक्षण की प्रक्रिया को बाल केंद्रित व रचनात्मक जुड़ाव करना है। इसके अलावा प्रभावी टीम का निर्माण व बनाए रखना। नवाचारी कार्यों के माध्यम से परिवर्तन को सुगम बनाना। स्कूल स्टाफ, पेरेंट्स, समुदायों के सदस्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व पड़ोस के स्कूलों के बीच सार्थक संबंध विकसित करना है। प्रभावी प्रशासन, वित्त विनियमन, संसाधनों के प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय लेने के लिए ज्ञान व कौशल विकास करना है।
- इन जगहों पर दिया जाना है प्रशिक्षण
जिला ट्रेनिंग स्थल
अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर डाइट मोहरा, अंबाला
चरखी दादरी, भिवानी डाइट बिरही कलां चरखी दादरी
फतेहाबाद, हिसार, सिरसा डाइट मताना
कुरुक्षेत्र, कैथल डाइट पलवल कुरुक्षेत्र
पानीपत, सोनीपत, करनाल डाइट पानीपत
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ डाइट हुसैनपुर, रेवाड़ी
रोहतक, झज्जर, जींद डाइट मदीना, रोहतक
गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद एससीईआरटी, गुरुग्राम
- फतेहाबाद, हिसार व सिरसा में नवपदोन्नत हुए प्रिंसिपल को डाइट मताना में प्रशिक्षण दिया जाना था लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। विभाग अब नया शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन

- शेर सिंह, कॉर्डिनेटर, डाइट मताना, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें