टोहाना। हिसार रोड पर स्थित गर्ग मेटल के गोदाम से सामान चोरी हो गया है। हैरत की बात यह है कि चोर चोरी करने के बाद मजदूरों को कमरे में बंद कर गए। दुकान मालिक ने जब गोदाम पर पहुंचा तो लेबर के कमरे को खोला और उनको बाहर निकाला।
पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संतोख कॉलोनी निवासी किरण कुमार ने बताया कि उसका शहर के हिसार रोड स्थित पंजाबी ढाबा के पास गर्ग मेटल के नाम से गोदाम है। 7 जनवरी को वह रोजाना की तरह अपने गोदाम को बंद करके घर चला गया था। रात करीब दो बजे उसके चाचा के लड़के के पास वहां काम करने वालों ने फोन किया कि दुकान के अंदर से किसी ने सामान चोरी कर लिया है उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
किरण ने बताया कि कुछ समय बाद वह अपने चाचा की लड़के के साथ है गोदाम में पहुंचा और जाकर दरवाजा खोला। वहीं मजदूरों ने डायल 112 पर पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जब उन्होंने जांच की तो गोदाम से 35 किलो तांबा, 80 किलो पीतल, 2 क्विंटल कास्केट, 50 किलो ढलाई गायब मिली। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
☰
Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version