फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तहसीलदार को 4 दिन में सत्यापन कर रजिस्ट्री पूरी करनी होगी

Sun, 02 Nov 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के रजिस्ट्री कार्यलय में लगी भीड़। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू हुए पेपरलेस रजिस्ट्रियाें की शुरुआत सोमवार से होगी। नए सिस्टम के तहत अब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करके रजिस्ट्री के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


आवेदन के बाद तहसील कार्यालय में चार दिन के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करके तहसीलदार को रजिस्ट्री करनी होगी। इसके बाद सरकारी खजाने में ऑनलाइन ही स्टांप का शुल्क जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन सीधे तौर पर तहसीलदार के लॉग इन में दिखना शुरू हो जाएगा।

3 नवंबर से पहले खरीदे गए स्टाम्प 15 नवंबर 2025 तक मान्य रहेंगे। कोई ऑब्जेक्शन नहीं हुआ तो चार दिन में तहसीलदार को रजिस्ट्री करनी होगी। यदि आवेदन पर तहसीलदार ने चार दिन में फैसला नहीं लिया तो यह आगे डीआरओ के पास ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा। वहीं यदि डीआरओ के स्तर पर भी देरी हुई तो आवेदन एसडीएम के पास ट्रांसफर हो जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम के स्तर पर भी देरी होती है तो यह आवेदन आगे एडीसी को ट्रांसफर हो जाएगा, जिस पर एडीसी फैसला लेंगे। वहीं रजिस्ट्री में देरी करने वाले अफसरों को अपने स्तर देरी के कारणों का जवाब भी देना होगा।



ऑनलाइन कुछ समझ न आए तो डीड राइटर से लें मदद

जिले में कुल 7 तहसील व उपतहसील हैं। पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए यदि आवेदन करने में कोई परेशानी किसी नागरिक को होती है तो वे अपने विश्वासपात्र डीड राइटर के पास जाकर मदद ले सकते हैं। सबसे अहम बात है कि पेपरलेस रजिस्ट्री के तहत अब आपको रजिस्ट्री लिखवानी नहीं होगी, बल्कि केवल प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज और ऑनलाइन जानकारियां ही भरनी होगी। डीड राइटर भी अब आपकी ऑनलाइन दर्ज होने वाली जानकारियों को भरने में मदद करेंगे। हालांकि प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को खुद नागरिक समझें और जागरूक हों ताकि वे खुद आवेदन कर सकें।

-

सभी तहसीलों में सेवाएं होंगी उपलब्ध



सोमवार से तहसील कार्यालयों में पेपरलेस रजिस्ट्रियां होंगी। सभी तहसीलों में सॉफ्टवेयर अपडेशन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहीं कर्मचारियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है। लोगों को पेपरलेस रजिस्ट्री सेवा से काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


- श्यामलाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें