फतेहाबाद। गांव थेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्
- फोटो : शहर के पर्यावरण पार्क में खेलते बच्चे।
फतेहाबाद। युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्राम पंचायत थेड़ी के सहयोग से नशा मुक्ति शिविर और सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में थेड़ी की टीम ने जहां पहला स्थान हासिल किया वहीं खूनन की टीम दूसरे स्थान पर रही।
सरपंच यादविन्दर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ युवा, नशा मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। नशा मुक्ति शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गिरीश व उनकी टीम ने सेवाएं दी और नशे से पीड़ित युवाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। शिविर में 17 ऐसे युवाओं की पहचान की गई जो कि नशाग्रस्त थे। कार्यक्रम में जिला पुलिस की नशामुक्ति टीम के इंचार्ज सुंदर मुसाफिर ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने भाग लिया। ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जिले में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सर्कल कबड्डी के मुकाबले भी करवाए गए। इसमें विभिन्न गांवों से पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। इस अवसर पर ओंकार सिंह, भगवंत सिंह, जिगर जीत सिंह, विक्रम जीत सिंह, संदीप सिंह, जीवन प्रीत सिंह, गुरबाज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।