नशा पीड़ितों को जागरूक करते नशामुक्ति टीम के इंचार्ज सुंदर मुसाफिर। पुलिस विभाग
फतेहाबाद। ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत एसआई सुंदर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने रतिया, टोहाना और फतेहाबाद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर ड्रग पीड़ितों की काउंसिलिंग और स्वास्थ्य जांच की। अभियान के दौरान केयर टेकरों ने पूर्व में चिन्हित ड्रग पीड़ितों के घर-घर जाकर उनकी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया।
टीम ने संबंधित व्यक्तियों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति, पारिवारिक सहयोग और नशा छोड़ने की प्रगति की समीक्षा की। जिन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पाई गई, उन्हें मौके पर ही आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम को गांव बबनपुर से 2, गांव लाली से 1 और शहर रतिया से 1 नए ड्रग पीड़ितों की पहचान की गई। इन सभी की काउंसिलिंग कर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।