ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह। सूचना विभाग
रतिया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को ई-दिशा केंद्र पहुंचकर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम ने कहा कि नागरिकों को निर्धारित समयावधि में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
रजिस्ट्री प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-दिशा केंद्र को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक सुधार लागू किए जाएंगे।