टोहाना। मार्केटिंग बोर्ड के सीए की टीम ने शहर के दो शेलरों में मार्केट फीस चोरी करने की शिकायत पर छापे मारे। टीम शनिवार रात बजे 10 से रविवार करीब तीन बजे तक मार्केट कमेटी कार्यालय में रही और रिकाॅर्ड की जांच की। इस दौरान विभाग की टीम ने दोनों फर्म से करीब 6 लाख 30 हजार रुपये की मार्केट फीस एवं जुर्माना वसूल किया है।
जानकारी अनुसार मार्केटिंग बोर्ड सीए के पास गुप्त सूचना गई थी कि टोहाना के डीएम राइस मिल एवं सांवरिया राइस मिल में धान को सीधा शेलर में ले जाकर मार्केट फीस की चोरी की जा रही है। जिसके आधार पर भिवानी के जिला मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन की इसमे दो मंडी सुपरवाइजर को शामिल किया गया। इस दौरान टीम द्वारा सांवरिया राइस मिल पर 5 लाख 52 हजार 762 रुपये तथा डीएम राइस मिल पर 75 हजार 772 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। सूत्रों की मानें तो विभाग की कार्रवाई के बाद सचिव अमित रोहिल्ला से विभाग द्वारा उक्त फीस चोरी के बारे में पूछताछ की जाएगी। संवाद