फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते बदमाशों ने शिक्षक को स्कूल में घुसकर गोलियों से भूना

विज्ञापन
गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त गाड़ी के शीशे। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव रामसरा में सोमवार की दोपहर दो बदमाशों ने सरकारी स्कूल में घुसकर जेबीटी शिक्षक को गोलियों से भून दिया। मृतक शिक्षक जितेंद्र का परिवार शराब ठेकेदारी करता है इसलिए हत्या की वजह रंजिश बताई गई है। वारदात के बाद एसपी राजेश कुमार, डीएसपी सत्येंद्र सिंह, थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर जायजा लिया। पुलिस ने दोनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार के गांव दड़ौली निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह रामसरा के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी शिक्षक था। सोमवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। छुट्टी के करीब आधे घंटे बाद जितेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में गेट से निकला था। साथ में उसका साथी शिक्षक विनोद भी था। गेट से निकलते ही गली में पहले से खड़े बाइक सवार दो हमलावरों ने चालक सीट पर बैठे जितेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने साथी शिक्षक को कुछ नहीं कहा। फायरिंग से घायल जितेंद्र कार से निकलकर स्कूल के अंदर भागा। हमलावर भी फायर करते हुए स्कूल में जा घुसे। जितेंद्र जख्मी होकर स्कूल के कार्यालय में जा गिरा। हमलावर वहां भी गोलियां चलाते रहे। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां से फरार हो गए।
पहले से इंतजार में थे हमलावर : ग्रामीण बताते हैं कि हमलावर बाइक पर पहले से ही गली में घूम रहे थे। एक युवक ने सिर पर हेल्मेट पहन रखा था। एक युवक के दोनों हाथों में रिवाल्वर थे। उसके साथी के एक हाथ में भी रिवाल्वर था। इसके बाद दोनों युवक गली में बाइक खड़ी कर अध्यापक के बाहर आने का इंतजार करने लगे। कार के स्कूल गेट से बाहर आते ही दोनों युवकों ने रिवाल्वरों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया गया है कि मृतक के शरीर में छह गोलियां लगी हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुन एकत्रित हुए ग्रामीण : पहली गोली लगते ही घायल जितेंद्र कार से उतर कर स्कूल के अंदर भागा। हमलावर भी गोलियां चलाते हुए पीछा करते रहे। जितेंद्र स्कूल के कार्यालय में पहुंच कर गिर गया। हमलावर वहां तक गोलियां दागते रहे। गोलियों की आवाज सुन कर ग्रामीण भी एकत्र होने लगे। उन्होंने शोर मचाया। हमलावर रिवाल्वर लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए।
शराब ठेकेदारी से जुड़ा है मृतक का परिवार : पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के परिजन शराब के ठेके लेते हैं। शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश के चलते जितेंद्र को मारा गया है। मृतक अध्यापक के दो पुत्रियां हैं। जितेंद्र करीब डेढ़ वर्ष पहले रामसरा स्कूल में तबादला होकर आया था। वर्ष 2012 में उसका चयन हुआ था मगर कोर्ट केस के चलते वर्ष 2017 में ज्वाइनिंग हुई थी।
जेबीटी शिक्षक जितेंद्र को गोली मारने के मामले में चचेरे भाई सतलीन की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। - ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, भट्टूकलां।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा और वारदात के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें