भट्टूकलां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरढ़ान में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें खंड के 28 विद्यालयों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में रागिनी, स्किट, सोलो डांस एवं ग्रुप डांस जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी डीईओ सुरेश कुमार रहे, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने की। इस अवसर पर जिला सांस्कृतिक समन्वयक पवन सागर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन के नोडल अधिकारी मनोज बेनीवाल रहे। इसके अतिरिक्त बनावाली के प्राचार्य कुलबीर सिंह, बनमंदोरी के प्राचार्य गोलू राम ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
-
ये रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
रागनी (कक्षा 5–8) में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, किरढ़ान ने प्रथम, आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरवरपुर ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाबीकलां ने तृतीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सिरढ़ान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
रागनी (कक्षा 9–12) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढांड प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किरढ़ान द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनमंदोरी तृतीय तथा आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरवरपुर चतुर्थ स्थान पर रहा।
एकल नृत्य (कक्षा 5–8) में आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरवरपुर ने प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, किरढ़ान ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाबीकलां ने तृतीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय, ढाबीकलां ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य (कक्षा 9–12) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनावाली प्रथम, आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरवरपुर द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किरढ़ान तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढिंगसरा चतुर्थ स्थान पर रहा।
समूह नृत्य (कक्षा 5–8) में आदर्श मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरवरपुर प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, किरढ़ान द्वितीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, किरढ़ान तृतीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सुलीखेड़ा चतुर्थ स्थान पर रहा।
समूह नृत्य (कक्षा 9–12) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किरढ़ान ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बन मंदोरी ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढाबीकलां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्किट (कक्षा 5–8) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोदीवाली प्रथम तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, किरढ़ान द्वितीय स्थान पर रही।
स्किट (कक्षा 9–12) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोदीवाली ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनावाली ने द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भट्टू कलां ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किरढ़ान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
जिले में खंडस्तरीय कल्चर फेस्ट कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मंच पर विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह किया जाएगा। खंड और जिलास्तर पर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
- पवन सागर, जिला नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग
खंड स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए बच्चे