फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट के तार के खुले पड़े हैं जोड़

Sun, 20 Jul 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के मुख्य राेड पर बीघड़ चौक के पास बाहर लटकती स्ट्रीट लाइट की तार  के जोड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों की तार खुले में लटक रही हैं। ये राहगीरों के साथ बेसहारा पशुओं के लिए भी गंभीर खतरा बन हुई हैं। इन तार के असुरक्षित जोड़ किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद ने पहले खंभों से गायब ढक्कन तो लगवा दिए, लेकिन इनसे निकले तार ठीक से अंदर नहीं किए गए। इन तार को सही करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। कर्मियों ने खंभों से गायब ढक्कन तो लगा दिया, लेकिन तार अंदर करना भूल गए। मुख्य रोड पर स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर अभी भी काफी संख्या में तार के जोड़ बाहर लटक रहे हैं।

स्ट्रीट लाइट की खुली तार और उनके असुरक्षित जोड़, राहगीरों और विशेषकर बेसहारा पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। बारिश के मौसम में या नमी वाले वातावरण में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इनसे करंट फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें