दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनने के लिए उसके पास आए हुए एसपी फतेहाबाद निकिता खट्टर। पुलिस प्रव
टोहाना। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर की विशेष जनसुनवाई मुहिम के तहत शुक्रवार को थाना सदर के पुराने डीएसपी कार्यालय में जनसुनवाई हुई। इसमें 85 लोग पहुंचे और 30 शिकायतें रखीं। एसपी ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग शिकायतकर्ता राजकुमार विशेष साइकिल से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्हें देखकर एसपी स्वयं कुर्सी से उठकर उनके पास गईं और उनका हालचाल जाना। राजकुमार ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर टोहाना प्रभारी से फोन पर बात की। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। विशेष जनसुनवाई प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 12 से 2 बजे तक पुराने डीएसपी कार्यालय में आयोजित की जा रही है।