फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव कन्हड़ी में तालाब के बदबूदार पानी से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Sun, 01 Mar 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव कन्हड़ी की गलियों में भरा तालाब से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानीसंवाद
विज्ञापन
समैन। गांव कन्हड़ी में तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों में घुस जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब के आस-पास की नालियां गंदे पानी से भरी हुई है और यही पानी तालाब में पहुंचता है।
विज्ञापन

इससे तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर जाता है। इससे गांव में न केवल गंदगी का साम्राज्य बढ़ रहा है, बल्कि जल घर से पहुंचने वाली पीने की पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के इस गंदे पानी से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण यह गंदा पानी अब घरों तक पहुंच रहा है। इससे समस्या और बढ़ गई है।
गांव के निवासी सतपाल सिंह, कुलदीप, अमृतलाल, रामपाल, पवन, धर्मबीर और कर्मबीर ने बताया कि गांव की फिरनी पर स्थित तालाब में नालियों का गंदा पानी भर रहा है। उन्होंने प्रशासन से तालाब के पानी के ओवरफ्लो के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका सुझाव है कि इस गंदे पानी का ट्रीटमेंट करके खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे न केवल दूषित पानी का समाधान होगा, बल्कि जल की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

यदि वाटर वर्क्स की पाइपलाइन में लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, उसका समाधान किया जाएगा।
-कर्मजीत जेई, जनस्वास्थ्य विभाग टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें