फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत, चचेरे भाई की हालत नाजुक

Sun, 01 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में रविवार दोपहर को अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में गांव अयाल्की निवासी किशोर की मौत हो गई और उसके चचेरे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव अयाल्की निवासी कुलदीप (17) और जगदीप (16) बाइक पर जांडवाला रोड पर घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि जगदीप को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। दुर्घटना में किशोर की मौत हुई है और दूसरे की हालत नाजुक है। पेड़ से बाइक टकराने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

-

बड़ोपल में दो दोस्तों की एक दिन पहले हुई थी मौत

गांव बड़ोपल में सालमखेड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात को दो दोस्तों की मौत हुई थी। दोनों गांव बीघड़ से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। नीलगाय सामने आने से उससे बचने के लिए उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें