फतेहाबाद। गांव माजरा स्थित माजरा फैशन कैप शोरूम में करीब 35 लाख रुपये के कपड़ों की चोरी के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अब शोरूम संचालक ने आरोपी चोरों का पता लगाने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसकी पुष्टि शोरूम संचालक अक्षित वधवा ने की है।
वहीं जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले की फिलहाल जांच जारी है। तीन टीमें जुटी हैं। तीन नकाबपोश चोरों ने वीरवार देर रात लगभग 2:37 बजे शोरूम में सेंध लगाकर कपड़े पिकअप गाड़ी में भरकर फरार हो गए।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आगे बढ़ रही है और जांच में जुटी है। चोर शोरूम से करीब ढाई हजार सूट चोरी करके ले गए थे। शोरूम संचाक ने इनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये होने का दावा किया है।