फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शाम पांच बजे तक लगना था सेवा सेतु कैंप, दोपहर दो बजे ही समेटा

विज्ञापन
फोटो कैप्शन :- अपनी मांग रखते लोग
विज्ञापन
जाखल। सरकारी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर सेवा सेतु कैंप में पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित कैंप दोपहर करीब 2 बजे ही समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों ने उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने और समस्याओं का समाधान नहीं होने के आरोप लगाए हैं। कैंप में पहुंचे पाला राम, मनोज कुमार, संजय और गुड्डी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे जरूरी काम करवाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे थे। उन्हें न तो उचित मार्गदर्शन मिला और न ही उनकी समस्याओं का समाधान हो पाया।
लोगों ने सवाल उठाया कि जब कैंप का समय शाम 5 बजे तक निर्धारित था तो इसे करीब तीन घंटे पहले क्यों समाप्त कर दिया गया। सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। इनमें विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और समस्याओं के समाधान में सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। नगर पालिका सचिव प्रवीन कुमार ने बताया कि कैंप का आयोजन सोशल वेलफेयर विभाग की ओर से किया गया था। नगर पालिका की तरफ से सभी इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि टेंट खाली होने के कारण कर्मचारियों ने उसे हटा दिया होगा। इस संबंध में सोशल वेलफेयर विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें